
शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस (भूपेश) सरकार से उन्हें नक्सल उन्मूलन में सहयोग नहीं मिला। बस्तर के नक्सल मुक्त होने के बाद 70 कैंपों में से लगभग एक-तिहाई कैंपों को ‘वीर शहीद गुंडाधर सेवा डेरा’ के रूप में विकसित किया जाएगा।
गृहमंत्री ने आगे कहा कि हर आदिवासी महिला को पशुपालन से जोड़ने की योजना है। बस्तर के हर आदिवासी नागरिक को एक गाय और एक भैंस देंगे। 6 महीने में बस्तर में बड़ा डेयरी नेटवर्क बनेगा।
नक्सल उन्मूलन में सहयोग नहीं मिलने के आरोप पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अमित शाह से बड़ा झूठा कोई नहीं है। उन्होंने हमसे ही सीखा है। काम हमारा है और नाम ये ले रहे हैं। रिकॉर्ड सब बता देगा, जाकर देख लीजिए।इस पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस के लोग झूठ बोलने में माहिर हैं। भूपेश बघेल ने झूठ बोलने में पीएचडी कर रखी है।