छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति की करंट लगने से मौत के बाद सदमे में पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति की करंट लगने से मौत के बाद सदमे में पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। इसी कारण पति की मौत के दो दिन बाद उसने भी आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार ग्राम गोपालपुर निवासी रामनारायण केंवट का विवाह करीब 4 साल पहले सुनीता बाई केंवट से हुआ था। 17 मई को रामनारायण घर में मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पति की अचानक मौत के बाद सुनीता बाई पूरी तरह टूट गई थी। रिश्तेदारों का कहना है कि वह लगातार गुमसुम रहने लगी थी। किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं कर रही थी। परिवार के लोग उसे संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पति के बिछड़ने का दुख वह सहन नहीं कर पाई।

घर में फंदे पर लटकती मिली लाश

मंगलवार देर रात सभी घर वाले सो रहे थे। इसी दौरान सुनीता ने अपने कमरे में सीलिंग फैन से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। देर रात घरवालों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बुधवार सुबह घटना की सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिश्तेदारों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बचा पाए

बताया गया कि मंगलवार देर रात सुनीता ने घर के कमरे में सीलिंग फैन से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। देर रात जब रिश्तेदारों की नजर उस पर पड़ी, तब वह फंदे पर झूल रही थी। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Exit mobile version