छत्तीसगढ़ PCC चीफ और पूर्व डिप्टी सीएम के बीच विवाद के बाद बैज सिंहदेव के पैर छूते दिखे। 24 मई को कोरबा के राज्य स्तरीय महासम्मेलन में कई बड़े नेता पहुंचे थे, जहां बैज-सिंहदेव ने मुलाकात की और हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत कर ठहाके लगाते दिखे। इसका वीडियो वायरल हुआ है।
दरअसल कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर बयानबाजी चल रही है। टीएस सिंहदेव ने कहा था कि यदि उन्हें जिम्मेदारी मिली तो वे प्रदेश अध्यक्ष बनने को तैयार है।
जब PCC चीफ दीपक बैज से प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि टीएस बाबा दिल्ली में काम करें, यहां युवाओं को मौका दें। इसी बीच भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया भी सामने आई जिसमें उन्होंने कहा कि वे टीएस सिंहदेव के किसी बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देते।