ऑपरेशन आघात” के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों से अवैध शराब जब्त

Chhattisgarh Crimes रायगढ़। एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत 23 मई 2026 को घरघोड़ा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई कर आरोपियों को अवैध कच्ची महुआ शराब एवं अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा।

पहली कार्रवाई में आरोपी रवि साहू पिता ठाकूर राम साहू उम्र 26 वर्ष निवासी रायकेरा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 25 पाव BAGPIPE अंग्रेजी शराब कीमत लगभग 4750 रुपये तथा 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 3000 रुपये जब्त की गई। इसके अलावा शराब बिक्री की रकम 450 रुपये भी बरामद की गई। कुल 19.500 लीटर शराब एवं नकदी सहित लगभग 7750 रुपये का माल जप्त किया गया।

दूसरी कार्रवाई में आरोपी मुरलीधर राठिया पिता चमार सिंह राठिया उम्र 26 वर्ष निवासी रायकेरा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 12 पाव GYPSY अंग्रेजी शराब कीमत 1440 रुपये तथा 9.500 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 1900 रुपये बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री की रकम 270 रुपये भी जप्त की गई। कुल 11.660 लीटर शराब एवं नकदी सहित लगभग 3340 रुपये का माल पुलिस ने बरामद किया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना घरघोड़ा में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।