नगर निगम अंबिकापुर क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर दोहरे रवैये को लेकर पूर्व महापौर डा. अजय तिर्की भड़क गए

Chhattisgarh Crimesनगर निगम अंबिकापुर क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर दोहरे रवैये को लेकर पूर्व महापौर डा. अजय तिर्की भड़क गए। उन्होंने सड़क मेंटनेंस करा रहे निगम कर्मियों को मरम्मत कार्य रोकने कहा, जब निगम कर्मियों ने काम नहीं रोका तो भड़के डा. अजय तिर्की ने उन्हें गाली देने लगे।

पूर्व महापौर के तेवर देखकर सहमे निगम कर्मी और ठेकेदार के कर्मी काम बंद कर भाग निकले। इस मामले पर महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि पूर्व महापौर को गाली नहीं देना चाहिए। वे विकास देखकर बौखला गए हैं।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, निगम के अधिकारी-कर्मचारी के साथ ठेकेदार के लोग नवापारा में उखड़ी हुई सड़क की मरम्मत के लिए काम पर पहुंचे थे। जब वार्ड के लोग ने देखा तो पता चला कि सड़क की पूरी मरम्मत नहीं होगी, सिर्फ गड्ढे भरने का काम होगा।

इसकी जानकारी कांग्रेस पार्षद गीता पार्षद को भी मिली। कांग्रेस पार्षद ने डॉ. अजय तिर्की को यह बात बताई, जिसके बाद पूर्व महापौर रात को मौके पर पहुंचे।

सिर्फ गड्ढे भरने पर भड़के डा. तिर्की, दी गाली निगम के अधिकारियों ने बताया कि नवापारा तिराहे से शिव मंदिर, चर्च और आगे की सड़क का सिर्फ मरम्मत का काम ही स्वीकृत हुआ है। यह सड़क बारिश में खराब हो गई थी और गड्ढों की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी। वहीं, नवापारा हॉस्पिटल के सामने से ग्रामीण बैंक तक की सड़क पर भी केवल गड्ढे भरे जाएंगे।

डा. अजय तिर्की ने सड़क पर सिर्फ मरम्मत किए जाने पर सवाल उठाया। निगम कर्मचारियों ने बताया कि इस सड़क पर केवल गड्ढे भरे जाने का काम ही स्वीकृत हुआ है।

इस पर डॉ. तिर्की भड़के उठे और उन्होंने कर्मचारियों को काम रोकने के लिए कहा। जब कर्मचारियों ने काम नहीं रोका, तो उन्होंने निगम कर्मियों को गालियां देने लगे और धमकी दी कि उन्हें पीटा जाएगा। डरकर निगम कर्मचारी और ठेकेदार के कर्मचारी काम बंद करके वहां से चले गए।

निगम के दोहरे रवैये पर आपत्ति जिस सड़क पर सिर्फ मरम्मत का काम किया जा रहा है, वह कांग्रेसी पार्षद गीता पार्षद के वार्ड में है। पूर्व महापौर ने कहा कि निगम में सत्तारूढ़ भाजपा दोहरा रवैया अपना रही है। सड़क के आरे जहां भाजपा के पार्षद हैं, वहां नई सड़क बनाई जा रही है, जबकि दूसरी ओर जहां कांग्रेस के पार्षद हैं, वहां केवल गड्ढे भरने जैसा मामूली काम हो रहा है।

डा. तिर्की ने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे के समय केवल उसी रास्ते की नई सड़क बनाई गई थी, जहां से राष्ट्रपति का काफिला गुज़रना था। बाकी सड़कों पर लोग धूल और गड्ढों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सुनने वाला कोई नहीं है। डॉ. तिर्की ने मंत्री राजेश अग्रवाल से अपील की है कि जनता के साथ दोहरा रवैया न अपनाया जाए।

महापौर मंजूषा की बेतुका दलील, विकास से बौखलाए मामले पर महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि पूर्व महापौर डॉ. तिर्की को कर्मचारियों को गाली नहीं देना चाहिए था। यह अशोभनीय है। डॉ. तिर्की 10 साल तक निगम के महापौर रह चुके हैं। साथ ही महापौर ने कहा कि निगम क्षेत्र में हाल ही में कई करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, इसलिए पूर्व महापौर बौखलाए हुए हैं।

निगम पर पक्षपात के आरोप, सामान्य सभा में भी उठा था मुद्दा निगम क्षेत्र में विकास कार्यों में दोहरा मापदंड का मुद्दा निगम की सामान्य सभा में भी उठा था और इसे लेकर हंगामा हुआ था। विपक्ष का आरोप है कि कांग्रेसी वार्डों के लिए विकास कार्य की राशि कम दी जा रही है। वहीं भाजपा पार्षदों वाले वार्डों में भरपूर काम स्वीकृत हुए हैं।

Exit mobile version