छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दुकानदार और 2 युवकों में जमकर मारपीट हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कोई टेबल-कुर्सी से हमला करते दिखाई दे रहा है तो कई ड्रिल मशीन से छेदने की कोशिश करते नजर आ रहा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दुकानदार और 2 युवकों में जमकर मारपीट हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कोई टेबल-कुर्सी से हमला करते दिखाई दे रहा है तो कई ड्रिल मशीन से छेदने की कोशिश करते नजर आ रहा है। घटना बालोद थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, 28 मई की रात करीब 12 बजे दो युवक पुराना बस स्टैंड स्थित जय कलेक्शन दुकान में अंगूठी खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गई।

वहीं, दुकानदार का आरोप है कि दोनों युवक चोरी की नीयत से दुकान में आए थे। जब उनका विरोध किया गया तो उन्होंने अभद्रता करते हुए विवाद शुरू कर दिया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

पुलिस बोली- मामले की जांच जारी

बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि मामले में दुकानदार जय प्रकाश सेवलानी, उनके बड़े भाई मनोज सेवलानी और युवक काव्य कुरेटी और उज्ज्वल वर्मा के खिलाफ प्रारंभिक तौर पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version