
जिला पुलिस बल के सभी राजपत्रित अधिकारियों, रक्षित निरीक्षक और पुलिस लाइन के समस्त जवानों ने अत्यंत उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पुलिस लाइन परिसर के विभिन्न हिस्सों में छायादार वृक्षों के साथ-साथ आम, जामुन, अमरूद जैसे फलदार पौधों का कतारबद्ध रोपण किया गया।पुलिस अधीक्षक ने कहा, पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि एक सजग नागरिक के रूप में समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाना भी है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में वृक्षारोपण ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य दे सकता है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से केवल पौधा लगाने तक सीमित न रहकर, उनके बड़े होने तक उचित देखभाल और संरक्षण करने की भी अपील की।