बालोद जिले में फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर कृषि भूमि का सौदा करने और बयाना राशि लेने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले का मुख्य आरोपी अभी फरार

Chhattisgarh Crimesबालोद जिले में फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर कृषि भूमि का सौदा करने और बयाना राशि लेने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले का मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार लाटाबोड़ निवासी डमेन्द्र कुमार गंजीर के नाम पर ग्राम लाटाबोड़ में 1 एकड़ 60 डिसमिल कृषि भूमि दर्ज है।

आरोप है कि परसोदा निवासी हरिशंकर गजभिए ने जमीन की फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर खुद को जमीन का मालिक बताया और खैरतराई निवासी जमीन दलाल नरेन्द्र बहादुर सोनी के साथ मिलकर उक्त भूमि का सौदा देवारभाट निवासी विनोद कुमार वर्मा और उनकी पत्नी कमला वर्मा से 15 लाख रुपए में कर दिया।

आरोपियों ने 24 अप्रैल 2026 को जमीन बिक्री का इकरारनामा तैयार कर खरीदार पक्ष से 1.50 लाख रुपये बयाना राशि भी ले ली और फर्जी ऋण पुस्तिका उन्हें सौंप दी। मामला तब सामने आया जब खरीदार परिवार जमीन की पूजा-पाठ और अन्य तैयारियां करने लगा।

Exit mobile version