बिलासपुर, रायपुर के बाद रायगढ़ भी अब CCPLसीजन 3 के क्वालिफायर राउंड में एंट्री कर चुकी है

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर, रायपुर के बाद रायगढ़ भी अब CCPLसीजन 3 के क्वालिफायर राउंड में एंट्री कर चुकी है। वहीं तीन सीजन में पहली बार राजनांदगांव पैंथर्स सीधे क्वालिफायर राउंड में अपनी जगह नहीं बना पाई है।

उसकी किस्मत दूसरी टीमें तय करेंगे। बस्तर बाइसन्स और सरगुजा इन दोनों में कोई एक टीम आज 4 अंकों के साथ सीधे क्वालिफाई कर सकती है।

आज का पहला मुकाबला रायगढ़ लायन्स और बस्तर बाइसन्स के बीच खेला जा रहा है। ये CCPL 50वां मैच है। बस्तर के शशांक चन्द्राकर ने 55 गेंद पर शतक लगाकर अपनी टीम को अच्छा स्टार्ट दिया।बाइसन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए। लायन्स के आयुष ने किफायती गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम के चार विकेट झटके।

इससे पहले 9 जून को खेले गए पहले मुकाबले में बस्तर ने राजनांदगांव को 24 रन से हराया। इस डू एंड डाई मैच में बस्तर के के हीरो राहुल प्रधान रहे, जिन्होंने 73 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

वहीं दूसरे मुकाबले में DLS नियम के तहत रायगढ़ ने रायपुर को 2 विकेट से हराकर सेमिफाइल में जगह बनाई। इसके साथ सेमिफाइनल मुकाबलों के तीन स्पॉट तए हैं।

चौथे स्पॉट के लिए सरगुजा लायन्स और बस्तर बाइसन्स के बीच मुकाबला है। रायपुर और राजनांदगांव के ग्रुप स्टेज के सारे मैच (5) पूरे हो गए है।

रायगढ़ और बस्तर के बीच मुकाबला जारी

अभी रायगढ़ और बस्तर के बीच मुकाबला जारी है। बस्तर की स्थिति मजबूत है। दोनों ही टीमों का ग्रुप स्टेज का ये आखिरी मुकाबला है। रायगढ़ पहले ही 6 अंकों के साथ क्वालिफाई कर चुकी है।

बस्तर के लिए मुकाबला डू एंड डाई है। दूसरा मुकाबला बिलासपुर और सरगुजा के बीच होगा। इन दोनों मैच के साथ ही ग्रुप स्टेज के सारे मुकाबले समाप्त हो जाएंगे, और CCPL सीजन को उसकी चार सेमिफाइनलिस्ट टीम मिल जाएगी।