
यह कार्रवाई दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों के बीच की गई। 204 कोबरा (CoBRA) बटालियन और 196वीं बटालियन के जवानों ने ताड़ापाला एफओबी से अभियान शुरू कर डोली गुट्टा क्षेत्र को पूरी तरह सैनिटाइज किया।
सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री
सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों द्वारा संचालित एक पूरी तरह सक्रिय हथियार निर्माण फैक्ट्री मिली। मौके से
नक्सलियों के अड्डे से विस्फोटक और हथियार सामग्री जब्त
बरामद सामग्री में 2 आईईडी (3 किलोग्राम और 2 किलोग्राम) शामिल थे, जिन्हें मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, 4 हैंड फ्लाई/आर्बर प्रेस, 60 से अधिक बीजीएल शेल (विभिन्न आकार), और बड़ी मात्रा में फायरिंग पिन, ट्रिगर तथा वर्कशॉप टूल्स भी मिले।
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों के तकनीकी और लॉजिस्टिक नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे उनके हथियार निर्माण और आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है, जो उनकी जमीनी ताकत को कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता है।