उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही

Chhattisgarh Crimesउत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दुर्ग में शीतलहर का असर बना हुआ है, जहां रात का तापमान 9.2°C तक गिर गया। अंबिकापुर, पेंड्रा और रायगढ़ में भी ठिठुरन बढ़ गई है, और सुबह-शाम के वक्त लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 1-2°C की गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। साथ ही, कुछ इलाकों में शीतलहर और कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है।

विभाग ने यह भी बताया कि मौसम में कहीं कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का अधिकतम तापमान 31.2°C दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 5.7°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।

Exit mobile version