दो दिन की राहत के बाद छत्तीसगढ़ में फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी

Chhattisgarh Crimesदो दिन की राहत के बाद छत्तीसगढ़ में फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सरगुजा संभाग में ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। अंबिकापुर में रात का तापमान 4.8 डिग्री पहुंच गया, जबकि पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह और शाम के समय लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चल सकती है। उत्तरी हिस्सों में एक-दो जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री अंबिकापुर में रहा।

Exit mobile version