आज छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह

Chhattisgarh Crimesदेश के गृहमंत्री अमित शाह आज से 2 दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। दोपहर करीब ढाई बजे वे रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही नक्सल ऑपरेशन को लेकर बैठक लेंगे।साथ ही सुरक्षाबलों के जवानों के साथ भी मुलाकात करेंगे।

फिलहाल तय कार्यक्रम के मुताबिक केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के रायपुर कैम्पस का शिलान्यास करेंगे। इसके पहले अमित शाह अप्रैल महीने में बस्तर के पंडुम समापन समारोह में शामिल होने छत्तीसगढ़ आए थे।

ऐसा हो सकता है शेड्यूल

  • 22 जून करीब 2 बजे अमित शाह रायपुर आएंगे।
  • अमित शाह नवा रायपुर के सेक्टर-2 पहुंचेेंगे।
  • सेक्टर-2 में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के रायपुर कैम्पस का शिलान्यास करेंगे।
  • इसके बाद छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के DGP/ADGP के साथ नवा रायपुर के ही एक रिजॉर्ट में बैठक होगी।
  • इस बैठक के बाद नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा बैठक होगी। शाह रायपुर में ही रात बिताएंगे।

23 जून

  • अगले दिन 23 जून को अमित शाह अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ मुलाकात करेंगे।
  • इसके बाद BSF के जवानों के साथ उनकी मीटिंग होगी।
  • वे जवानों के साथ ही लंच करेंगे और नक्सल ऑपरेशन को लेकर चर्चा करेंगे।

क्या है NFSU?

  • जिस यूनिवर्सिटी कैम्पस की शुरुआत शाह कर रहे हैं, इसे भारत सरकार गुजरात में चलाती है।
  • ये एक विश्वविद्यालय है जो फोरेंसिक विज्ञान, खोजी विज्ञान और अपराध विज्ञान में विशेषज्ञता (एक्सपर्ट) का कोर्स करवाता है।
  • नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) की स्थापना 2009 में हुई थी।
  • यहां से पढ़कर स्टूडेंट फोरेंसिक वैज्ञानिक, फोरेंसिक विश्लेषक, फोरेंसिक मनोवैज्ञानिक बनकर अपना करियर संवार पाएंगे।
  • अमित शाह रायपुर में सेंट्रल फोरेंसिक लैब का भी भूमिपूजन करेंगे। ये छत्तीसगढ़ की अपने सबसे हाईटेक फोरेंसिक लैब होगी।

प्रदेश के गृहमंत्री ने क्या कहा?

प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, इस सेक्टर में हमें मैनपावर की जरूरत है। कैम्पस खुलने से राज्य के यूथ को इस सेक्टर में कोर्स करने का मौका मिलेगा। यूथ फोरेंसिक साइंस सर्विस सेक्टर में करियर बना सकेंगे।

Exit mobile version