
दरअसल, सुशासन तिहार अब खत्म हो चुका है। इसके समापन के मौके पर CM ने यह घोषणा की। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा- हम शिक्षकों की भर्ती करेंगे, यह यात्रा यहीं समाप्त नहीं होगी। सरकार को जनता के द्वार तक लेकर गए, जिससे लोगों को यह विश्वास हुआ कि उनकी सरकार हमेशा उनके लिए बेहतर काम करने में डटी हुई है।
कांग्रेस युक्तियुक्तकरण की खामियां और भाजपा फायदे बता रही
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में युक्तियुक्त करण चल रहा है। यानी ऐसे स्कूल जहां टीचर्स ज्यादा है, वहां से टीचर्स ऐसे स्कूलों में भेजे जा रहे हैं, जहां टीचर्स कम है। कुछ ऐसे स्कूलों को बड़े स्कूलों में मर्ज भी किया जा रहा है, जहां टीचर्स और स्टूडेंट कम है। कांग्रेस का दावा है कि इससे शिक्षकों के पद खत्म हो जाएंगे। दूसरी तरफ सरकार और भारतीय जनता पार्टी इस तरह के दावों को भ्रामक बता रही है।
PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि- इससे प्रदेश में 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त हो जाएंगे। 10463 स्कूल सीधे तौर पर बंद कर दिए गए हैं, नए सेटअप के नाम पर स्कूलों में शिक्षकों के न्यूनतम पदों की संख्या में कटौती करके शिक्षक के हजारों पद खत्म कर दिया गया है।
नए शिक्षकों की भर्ती न करनी पड़ी इसलिए युक्तियुक्तकरण
वर्तमान में छत्तीसगढ़ में प्राइमरी स्कूलों में 21.48 छात्रों के बीच एक शिक्षक है, इस अनुपात को बढ़ाकर 30 छात्र प्रति शिक्षक और इसी तरह मिडिल स्कूलों में 26.2 छात्र प्रति शिक्षक के रेसियो को बढ़ाकर 35 छात्र प्रति शिक्षक किया जा रहा है। जिससे शिक्षकों के एक तिहाई पद खत्म हो जाएंगे। नए शिक्षकों की भर्तियां न करनी पड़ी इसलिए सरकार युक्तियुक्तकरण कर रही है।
दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस युक्तियुक्तकरण के विरोध मे प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी। सरकार के इस रोजगार और शिक्षा विरोधी कदम का डट कर विरोध किया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नए सेटअप में प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में एचएम को शिक्षकीय पद मानते हुए प्राइमरी में 30 और मिडिल में 35 बच्चों के बीच एक शिक्षक का सेटअप घोषित किया गया है।
प्राथमिक शालाओं में पहली और दूसरी में तीन-तीन विषय और तीसरी, चौथी, पांचवी में चार-चार विषय के अनुसार कुल 18 विषय होते हैं, जिन्हें वर्तमान समय में तीन शिक्षकों को 40 मिनट का 6-6 कक्षा लेना होता है, अब युक्तियुक्तकरण के नए नियम के बाद दो ही शिक्षकों के द्वारा 18 कक्षाओं को पढ़ाना कैसे संभव हो सकता है? मिडिल स्कूल में तीन क्लास और 6 सब्जेक्ट इस हिसाब से कुल 18 क्लास और 60 बच्चों की कुल संख्या में एचएम और उसके साथ केवल एकमात्र शिक्षक कैसे 18 क्लास ले पाएंगे?
भाजपा ने युक्तियुक्तकरण के कई फायदे बताए
युक्तियुक्तकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर प्रचार शुरू किया है। कांग्रेस सोशल मीडिया पर जिस तरह के दावे कर रही है, उसे खारिज करते हुए भाजपा ने युक्तियुक्तकरण के कई तरह के फायदे बताए हैं। जिसमें यह दावा किया गया है कि इस प्रक्रिया को अपनाने की वजह से सरकारी स्कूल में एजुकेशन की क्वालिटी बढ़ेगी।