छत्तीसगढ़ की 15 वर्षीय बेटी चंद्रकला ने लगातार 8 घंटे तैरकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया

Chhattisgarh Crimes

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की रहने वाली 15 वर्षीय चंद्रकला ने 9 अप्रैल की सुबह तालाब में लगातार 8 घंटे तैरकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह रविवार सुबह सुबह 5 बजे तालाब में उतरी और लगातार तैरने के बाद दोपहर 1 बजे बाहर आई। इसके बाद उसे वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया गया।

चंद्रकला पुरई गांव की रहने वाली है। चाचा उसके कोच हैं। इस रिकॉर्ड को दर्ज करने के लिए टीम 8 अप्रैल की रात को ही गांव पहुंच गई थी। अगली सुबह टीम ने एक मोटर वोट में कैमरा लगाया। इसके बाद चंद्रकला ने लगातार 8 घण्टे स्विमिंग कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।

चंद्रकला के जज्बे को देखने आए दूर-दूर से लोग

चंद्रकला लगातार 8 घंटे तक तालाब में तैरेगी ये खबर काफी पहले से ही लोगों को पता था। इसलिए इस बच्ची के जज्बे को देखने के लिए दुर्ग जिला ही नहीं आसपास के जिलों से भी लोग यहां पहुंचे थे। तालाब के चारों तरफ हजारों लोगों की भीड़ थी। मीडिया भी कैमरा जमाए बैठी थी कि चंद्रकला ये खिताब ले पाएगी की नहीं, लेकिन उसने जैसा कहा वैसा कर दिखाया।

Exit mobile version