
रायपुर. भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ के दो विभूतियों का चयन पद्मश्री सम्मान के लिए किया है. जागेश्वर यादव और हेमचंद मांझी को पद्मश्री सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनों को बधाई दी है.
नारायणपुर के रहने वाले हेमचंद मांझी को वैद्यराज मांझी के नाम से अबूझमाड़ क्षेत्र में जाना जाता है. वे पारम्परिक आयुर्वेद से आदिवासियों का इलाज करते हैं. स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें भारत सरकार यह सम्मान देने जा रही. वहीं बिरहोर आदिवासियों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले जागेश्वर यादव को भी पद्मश्री सम्मान मिलेगा. जशपुर के रहने वाले बिरहोर के भाई के नाम से प्रसिद्ध जागेश्वर यादव को आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन करके बधाई दी.
छत्तीसगढ़ के श्री जागेश्वर यादव और श्री हेमचंद मांझी को मिलेगा पद्मश्री सम्मान।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई।#PadmaShree pic.twitter.com/HD4rEBdMrb— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) January 25, 2024