
किशन सिन्हा छुरा। छत्तीसगढ़ पंजा कुश्ती एवं दुर्ग पंजा कुश्ती संघ के तत्वधान में 20वी राज्य पंजा कुश्ती प्रतियोगिता भिलाई नगर के सूर्या मॉल में 22 व 23 अप्रैल को दो दिवसीय आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न जिलों से भिलाई, दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव गरियाबंद, महासमुंद, बिलासपुर बेमेतरा, कांकेर, जगदलपुर से 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इसी क्रम में गरियाबंद जिला के छुरा नगर के खिलाड़ियों ने भी भाग लेकर अपने उच्च खेल प्रतिभा से उपस्थित जन सामान्य को ना सिर्फ प्रभावित किया बल्कि विभिन्न भार वर्ग में अपना सर्वोच्च प्रदर्शन देते हुए प्रतियोगिता में विजय श्री प्राप्त किया, इस इस कड़ी में क्रमशाह महिला वर्ग में 50kg ओसिन बानो गोल्ड मेडल, 65kg मे यशोदा ध्रुव गोल्ड मेडल, 70kg मे नुपर रामटेक गोल्ड मेडल हासिल किया, विशेष रुप से महिला वर्ग में नूपुर रामटेके चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। साथ ही साथ बालक वर्ग में 60 किलोग्राम एकलवाय शर्मा सिल्वर पदक हासिल किया पुरूष वर्ग मे 65किलोग्राम में तिलेश नायक सिल्वर , 80किलोग्राम में आसिफ खान ने गोल्ड मेडल , एवम हरीश पटेल सिल्वर मेडल , 85किलोग्राम में तेज राज ठाकुर सिल्वर मेडल, 110किलोग्राम में जितेन्द्र साहू गोल्ड मेडल और अजीज खान, डगेशवर ,अफजल खान प्रतियोगिता में भाग ले कर अपने नगर एवं जिले सहित अपने माता पिता और गुरु का नाम रोशन किए हैं।

गरियाबंद पंजा कुश्ती संघ के सचिव आसिफ खान ने बताया कि गरियाबंद के खिलाड़ियों ने हमेशा पदक हासिल किया है चाहे राज्य स्तरीय हो या राष्ट्रीय स्तरीय हमेशा छुरा नगर और जिला गरियाबंद का नाम रोशन करते आ रहे हैं।
इस आयोजन में भारतीय पंजा कुश्ती संघ के महासचिव मनोज नायर ने बताया कि हर वजन वर्ग में दो-दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता जो श्रीनगर में 18 मई से होने जा रहा है उसमें उनका चयन किया गया है।अतिथि के रूप में भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने खिलाड़ियों के लिए उद्बोधन में कहा कि युवा खिलाड़ियों में जोश है एवं मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं और खेल का फ्यूचर बहुत ही अच्छा है। एवं छुरा नगर व जिला गरियाबंद के समस्त नगर वासियों ने इन खिलाड़ियों को बधाई दिया साथ ही इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।