मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज श्रम दिवस पर श्रमिकों के साथ बैठकर बोरे बासी खाया…

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज श्रम दिवस पर श्रमिकों के साथ बैठकर बोरे बासी खाया। मंत्रीगण, विद्यायकगण, निगम मंडल,आयोग के पदाधिकारियो ने श्रम दिवस के अवसर पर एक साथ बोरे बासी खाए। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा – ये मजदूर दिवस बहुत खास हो गया है, बोरे बासी खाने के लिए मैने आह्वान किया था. आह्वान के बाद लोगों ने इसके बारे में जानकारी जुटाई। छत्तीसगढ़ी व्यंजन बोरे बारी को आज देश विदेश में लोग खा रहे हैं. आज छत्तीसगढ़ी व्यंजन की प्रसिद्धि से बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं.

प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि गरीब आदमी ये सोच भी नहीं सकता था कि उसका बच्चा इंग्लिश स्कूल में पढ़ेगा। मांग को देखते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में सीटें बढ़ा दी गईं और जून महीने से 50 नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भी खोलने जा रहे हैं।

Exit mobile version