मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी ने तुर्री में कुल देवता का किया दर्शन

Chhattisgarh Crimes

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने बंदरचुवा के पास तुर्री पहुंचकर कुल देवता का दर्शन किया। मुख्यमंत्री साय ने कुलदेवता को गुड़, नारियल, पान, सुपारी अर्पित कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गांव के पुजारी ने मुख्यमंत्री को विधि विधान से पूजा पाठ कराया।

पारंपरिक आदिवासी वाद्य यंत्रों की गुंज से वातावरण भक्तिमय हुआ। मुख्यमंत्री के पूर्वज स्व. सरदार भगत साय(सरदार बुढ़ा) के स्मृति में मंदिर का निर्माण कराया गया है।

Chhattisgarh Crimes