गिरहोला संकुल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने खूब बटोरी तालियां

सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों के निखरती है प्रतिभा – श्रीमती डिगेश्वरी सांडे

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर – विकासखंड मैनपुर अंतर्गत संकुल केंद्र गिरहोला के देहारगुड़ा शासकीय माध्यमिक शाला प्रांगण में आज मंगलवार को संकुल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संकुल के सभी स्कूल के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सक्रिय सदस्यों के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र में सरपंच श्रीमती डिगेश्वरी सांडे ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ की इसके बाद सभी अतिथियों का विद्यालय के शिक्षकों द्वारा साल व श्रीफल से सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में संकुल भर के सभी स्कूलों से बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी बनाकर दिखाएं साथ ही वनांचल क्षेत्र के बच्चों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर खूब थिरके खूब तालियां बटोरी इस दौरान सभी कार्यक्रम में बच्चों के लिए पुरस्कारों की झड़ियां लग गई।

Chhattisgarh Crimes

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच श्रीमती डिगेश्वरी सांडे ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है बच्चों का मानसिक व बौध्दिक विकास प्रबल होता है इस आयोजन के लिए उन्होने संकुल के सभी शिक्षकों को बधाई दिये। इस दौरान कार्यक्रम को बीआरसी शिवकुमार नागे, देवन नेताम व अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक टीकम सिंह ठाकुर व कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनय कुमार साहू एवं प्रधान पाठक चित्रसेन पटेल ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवन सिंह नेताम, लोकेश सांडे, महेश दीवान, गोविंद पटेल, चित्रसेन पटेल, ओम प्रकाश वैष्णव, टीकम ठाकुर, मुकेश ठाकुर, एजाज मेमन, बृजलाल ध्रुव, अजय सेन, चिंताराम नेताम, नीराम सिंह, नारायण नेताम, अनंत राम निषाद, देव सर, हन्नु परस, कांतिलाल साहू, श्रीमती सुरैया टंडवीर, श्रीमती तारा साहू, श्रीमती चमेली पटेल सहित सभी स्कूलो के शिक्षक शिक्षिकाएं स्कूली बच्चे ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।