सीएम भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर में वन अधिकार मान्यता पत्रक वितरण की समीक्षा की

Chhattisgarh Crimes

रायपुर.  सीएम भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर विश्राम गृह में समीक्षा बैठक ली. जिसमें उन्होंने अफसरों को सख्त निर्देश दिए है…

  • बैठक में अधिकारियों से गौवंशीय सर्वे और पशु पालकों के संदर्भ में जानकारी ली गई। पशुपालकों की पंजीयन संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक पशुपालकों से गोबर खरीदी की जा सके।
  •  नारायणपुर में गौठान और गोबर खरीदी की जानकारी लेकर गोबर खरीदी हेतु तेजी से पशुपालकों के पंजीयन कराने और गोबर खरीदी को अभियान के रूप में चलाने के निर्देश।
  • – नारायणपुर जिले में आवर्ती चराई की जानकारी ली गई। गौरतलब है कि नारायणपुर में 8 आवर्ती चराई है। सभी आवर्ती चराई में पानी की व्यवस्था करने एवं एक्टिविटी संचालित करने के निर्देश।
  • – क्षेत्र के क्लाइमेट को देखते हुए बाड़ी योजना में अदरक, हल्दी और कालीमिर्च लगाने के लिए ग्रामीण किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश।
  • – सभी गौठानो में एक ही तरह की गतिविधियों की बजाय अलग अलग गतिविधियाँ संचालित करने एवं मार्केटिंग सुविधा का ध्यान रखते हुए उत्पाद के मार्केटिंग की व्यवस्था करवाने के निर्देश।
  • – क्षेत्र में चल रहे महिला बाल विकास के सुपोषण अभियान की जानकारी ली गई। पिछले साल गम्भीर कुपोषित 15% थे, इस साल घटकर 12% में आ गए हैं। एक साल में गंभीर कुपोषितों की 3% कमी आई।
  • – बताया गया कि सुपोषण बूथ में नियमित रूप से कोदो की खिचड़ी खिला रहे हैं। ग्राम पंचायतो में अंडा उत्पादन के आधार पर वितरण जारी है। बैठक में कुपोषण में कमी लाने के लिए किए जा रहे कार्यों की विशेष जानकारी ली गई।
  • – बैठक में मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की गई। सड़कों के विकास पर सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ठेकेदारों द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्य की गति धीमी है।- बैठक में मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की गई। सड़कों के विकास पर सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ठेकेदारों द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्य की गति धीमी है।
  •  अधिकारियों को अंदरूनी क्षेत्र में कार्य का सतत निरीक्षण करने के निर्देश।
  •  धन्वन्तरि मेडिकल दुकानों में दवाई विक्रय, दवाई की उपलब्धता के सम्बंध में जानकारी एवं मांग के अनुरूप दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश।
  •  क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश।
  • स्कूलों में पाठ्य पुस्तक का वितरण तत्काल कराने के निर्देश दिए गए। स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूलों में टीचर की व्यवस्था के सम्बंध में 16 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, और शिक्षक विहीन स्कूल की जानकारी ली गई।
  • वन अधिकार मान्यता पत्रक वितरण की समीक्षा की गई।
  • छात्रों को रहने के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आश्रम छात्रावास में मरम्मत के कार्य करवाने के निर्देश दिए गए।
  • स्कूलों में जाति-प्रमाण पत्र बनाने के कार्यों की समीक्षा की गई। अस्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाते समय पूरी जानकारी ले ले ताकि स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाने में कठिनाई न हों।
  • समाज कल्याण विभाग के कार्यो की समीक्षा, पेंशन की जानकारी ली गई।