सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान- रमन सिंह क्या जानेंगे किसानी के बारे में

 

Chhattisgarh Crimes

 छत्तीसगढ़। धान खरीदी शुरू होने के साथ ही इस मुद्दे पर सियासत गरमाई हुई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से धान खरीदी को लेकर लगातार जारी बयानबाजी ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। वहीं, आज फिर पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट कर प्रदेश सरकर पर निशाना साधा था, जिसके बाद सीएम भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर पलटवार किया है। सीएम बघेल ने कहा है कि रमन सिंह ने कभी खेती की ही नहीं तो वो क्या जानेंगे किसानी के बारे में।

उन्होंने रमन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप तो 36 हजार करोड़ के गरीबों का चावल खा गए। दरअसल सीएम भूपेश बघेल आज जांजगीर चांपा के प्रवास पर हैं। प्रवास के दौरान सीएम बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गोठान में महिलाओं को अब रेशम मशीन भी दी जाएगी। राम वन गमन पथ विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने चन्द्रपुर विधानसभा में नहर बनाने और मेडिकल कॉलेज की भी घोषणा की है। सीएम ने मेडिकल कॉलेज खोलने की भी घोषणा की है।