CM विष्णुदेव साय मंत्रियों के साथ दिल्ली रवाना, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए. वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे. इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय केंद्रीय नेताओं से मुलाकात भी करेंगे.

मुख्यमंत्री साय के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं.

 

Exit mobile version