सीएम विष्णुदेव साय ने श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना की

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। मनोनीत सीएम विष्णु देव साय ने सोमवार को दिन की शुरुआत वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर जाकर राम सीता लक्ष्मण और हनुमान जी के दर्शन कर की। वहां से वे प्रदेश भाजपा कार्यालय ठाकरे परिसर जाकर संगठन के नेताओं से मिलेंगे। उनका आज आला अफसरों के साथ मुलाकात का भी कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्रीराम, माता जानकी हनुमान जी और शिवजी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के चहुंमुखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री राम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के समुचित विकास और छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करें, यही भगवान से हमारी कामना है।

Chhattisgarh Crimes

 

Chhattisgarh Crimes

छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय