किसानों से एक रुपया और एक पैली धान माँग रही कांग्रेस, दिल्ली में किसानों की मदद के लिए 100 क्विंटल धान और 51 हजार रुपए सौंपे

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों की मदद के लिए अनूठा अभियान चलाया है… प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभी जिलों के किसानों से एक रुपया और एक पैली धान माँग रहे हैं जिससे केंद्र के कृषि कानून के विरोध में किए जा रहे अभियान में मदद पहुंचाई जा सके।

इसी कड़ी में आज रायपुर ग्रामीण के पदाधिकारियों ने किसानों से प्राप्त किए गए सौ क्विंटल धान और 51 हजार रुपया पीसीसी चीफ को सौंपे..इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और विधायक धनेंद्र साहू ने बातचीत में बताय कि केंद्र के कानून के विरोध में किसानों ने आंदोलन छेड़ रखा है जिनकी मदद के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी सरकार है।