बिलासपुर में दिनदहाड़े कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

Chhattisgarh Crimes

बिलासपुर। बिलासपुर में दिनदहाड़े कांग्रेस नेेता संजू त्रिपाठी को गोली मार दी गई। इस घटना में कांग्रेस नेता की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना सकरी बायपास के पास की है। बताते हैं, संजू त्रिपाठी का रिकार्ड अपराधिक रहा है। उसके खिलाफ भी कई मामले हैं। वह जिला कांग्रेस का महामंत्री था।

बताया जा रहा है कि लगभग एक घण्टे पहले दो कार सवारों ने संजू त्रिपाठी को गोली मारी। फिर हमलावर एक कार में रायपुर रोड तो दूसरे कार में दूसरी दिशा में भागे। संजू त्रिपाठी के खिलाफ कई मामले दर्ज है। हत्या व हत्या के प्रयास के भी मामले उस पर दर्ज है। पूर्व में वह जिला बदर भी हो चुका है। हाल ही में भी उस पर अपने भाई कपिल त्रिपाठी पर हमला करने पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज था। जिसमें उसने अग्रिम जमानत ली थी। मौके पर एसपी आईजी समेत कई पहुँच गए हैं।

Exit mobile version