
रायपुर। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में विधायक दल की पहली बैठक शुरू हो गई है. यह बैठक कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन और पीसीसी चीफ दीपक बैज की अध्यक्षता में हो रही है. जिसमें सभी कांग्रेसी विधायकों से वन टू वन चर्चा की जा रही है. इस बैठक के बाद कांग्रेस छत्तीसगढ़ विधानसभा नेताप्रतिपक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है.