कांग्रेस ने चरणदास महंत को बनाया नेता प्रतिपक्ष

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. कांग्रेस ने चरणदास महंत को नेता प्रतिपक्ष बनाया है. नेता-प्रतिपक्ष के लिए भी विधायकों से रायशुमारी की गई थी. विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष के लिए डॉ. चरणदास महंत के नाम पर सभी ने एक स्वर में सहमति जताई गई थी. जिसके बाद एआईसीसी के महासचिव ने आदेश जारी किया है.

हाल ही में कांग्रेस मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई थी. बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और कोषाध्यक्ष अजय माकन ने सभी विधायकों से वन टू वन चर्चा की थी.

Exit mobile version