देश में बढ़ते कमरतोड़ महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। वर्तमान में पेट्रोल डीजल के साथ दैनिक उपयोग के चीजों की महंगाई अपने चरम सीमा पर है। इसके विरोध स्वरूप आज गरियाबंद जिले के कांग्रेसियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान पुतला दहन को रोकने आए पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमा झटकी की स्थिति निर्मित हो गई।

Chhattisgarh Crimes

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी का यह प्रथम नगर आगमन गरियाबंद जिÞले में हुआ जहां वे स्थानीय मंगल भवन में कार्यकर्ताओं के बैठक लिए इसके पश्च्यात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के हृदय स्थल तिरंगा चोंक में पेट्रल डीजल की बढ़ती महंगाई को ले कर स्कूटी वाहन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और अड़ानी अम्बानी का पुतला दहन किए। पूर्व नियोजित पुतला दहन कार्यक्रम के तहत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूटी वाहन में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और अड़ानी अम्बानी का पुतला बना कर स्कूटी में बिठाए जिसे ट्रेक्टर में डाल कर आधे किलोमीटर तक रस्से के सहारे से कार्यकर्ताओं द्वारा खींचते हुए तिरंगा चोंक ले कर आए और वहाँ जमीन में बैठ कर नरेंद मोदी अड़ानी अम्बानी के पुतले साथ केंद्र सरकार के खिलाफ में जमकर नारेबाजी की। वही देखा गया की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वयं डोर के साहारे पुतला रखे ट्रेक्टर को खींचते हुए तिरंगा चौक तक ले कर आए और उनकी उपस्थिति में पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया।

इस पुतला दहन के लिए गरियाबंद पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को ले कर दुरुस्त चौक चौबंध का व्यवस्था किया गया था फिर भी कार्यकर्ता पुतला जलाने में सफल हुए और इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमा झटकी की स्थिति निर्मित हुई। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे। आबिद ढेबर रितिक सिन्हा योगेंद्र चंद्राकर अवनीश तिवारी, शिव साहू, सफीक खान, अहसान मेमन, मनीष ध्रुव, दौलत मंडावी, भीम निषाद दुलेश, ध्रुव नासिर कुरेशी, निरंजन प्रधान, रूपेंद्र चंद्राकर, छत्रपाल कुंजाम, भूपेंद्र ध्रुव सोहन ध्रुव चंद्रहास कवर नंदू गोस्वामी दिनेश धुर्वे वेदराम निषाद, कमल दीवान आदि उपस्थित थे।