छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, आज मिले 75 केस

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 6 हजार 725 सैम्पलों की हुई जांच हुई। जिसमें से प्रदेश भर में कुल 75 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नए मरीज को मिलाकर अब राज्य में कुल 284 कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंच गई है। वहीं आज कुल 23 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। आज मिले मरीज के बाद प्रदेश में अब तक 11 लाख 52 हजार 850 कोरोना मरीज पाए गए हैं और 11 लाख 38 हजार 531 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना से जान गवाने वालों की संख्या 14035 पहुंच गई है।

 

Exit mobile version