राजनांदगांव स्थित छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज की छात्रा ने लगाई फांसी

Chhattisgarh Crimes

राजनांदगांव। राजनांदगांव स्थित छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गुरुवार को उसके ही कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि उसे अभी सार्वजनिक नहीं किया जा रहा। पुलिस बोली मामला जांच में है। इसके बाद ही कुछ बता सकेंगे। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के पंडरी निवासी वंदिता उपाध्याय (25) राजनांदगांव स्थित छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज में फाइनल ईयर की छात्रा थी। वह वहीं लकड़ी टाल, रायपुर नाका में एक पीजी में रह रही थी। वंदिता के कमरे का दरवाजा रात से ही बंद था। पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया, पर जब वह सुबह काफी देर बाद भी बाहर नहीं निकली तो आसपास के लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा। अंदर वंदिता पंखे से रस्सी के सहारे लटकी हुई थी।

इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को तलाशी के दौरान कमरे से सुसाइड नोट मिला है। हालांकि उसमें क्या लिखा है पुलिस बता नहीं रही है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वंदना ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। CSP गौरव राय ने बताया कि आशंका है कि रात को ही उसने सुसाइड कर लिया था। सुसाइड नोट की जांच कर रहे हैं। उसके अनुसार ही जांच आगे बढ़ेगी।

Exit mobile version