रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस का नया संक्रमण हवा से फैल रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यालय के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल ने डॉक्टर अनिल जैन के हवाले से उक्ताशय की जानकारी दी है।
डॉक्टर अनिल जैन नाक कान, गला रोग विशेषज्ञ हैं। छत्तीसगढ़ सीएमओ के ट्विटर हैंडल से जारी डॉक्टर अनिल जैन के वीडियो संदेश में यह बताया गया है कि कोरोना वायरस हवा के ज़रिए फैल रहा है। इस वीडियो में डॉक्टर अनिल जैन ने उदाहरण के साथ स्पष्ट किया है कि यह नया स्टेन सतहों के द्वारा नहीं बल्कि हवा के ज़रिए इसका फैलाव हो रहा है, और बचाव के लिए मास्क और समुचित दूरी ही बचाव के लिए प्रारंभिक और कारगर विकल्प है।
हवा से अधिक फैल रहा है नया कोरोना : डॉ. अनिल जैन#डॉक्टर_कहते_हैं#CGFightsCorona pic.twitter.com/dFLHMWgjVt
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) May 8, 2021