नई दिल्ली। भारत कोरोना वायरस के संक्रमण की जद से बाहर निकलता नजर आ रहा है। देश में शुक्रवार को कोरोना के 22,270 नए मामले दर्ज हुए और 325 मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 60,298 लोग रिकवर हुए, जिससे अब तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,20,37,536 हो गई। रिकवरी रेट 98.21% है।
पूरे देश में इस समय 2,53,739 मरीजों का इलाज चल रहा है। एक्टिव केस की दर 0.59% है। फिलहाल डेली पॉजिटिविटी रेट 1.80% है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.50% है। कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। देश भर में अब तक 175.03 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी हैं।