देश के किसान जीते हैं और नरेंद्र मोदी का अंहकार हारा है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने का फैसला कर लिया है। अब इसे लेकर कई तरह की सियासी प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर एक ट्वीट किया है। CM की सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया है – गांधीवादी आंदोलन ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है। केंद्र सरकार को तीन काले कानूनों को वापस लेने पर बाध्य करने के लिए देश के‌ किसानों को बधाई। यह किसानों की ही नहीं, अन्याय के खिलाफ लोकतंत्र की जीत है।

ये कहा पीएम मोदी ने

मैं देश वासियों से क्षमा मांगते हुए, सच्चे मन से कहना चाहता हूं कि हमारे प्रयास में कमी रही होगी कि हम उन्हें समझा नहीं पाए। आज गुरू नानक जी का पवित्र प्रकाश पर्व है। आज मैं आपको यह बताने आया हूं, कि हमने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है। इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। मेरी किसानों से अपील है कि अपने घर लौटें, खेतों में लौटें।

Exit mobile version