राजनांदगांव में गाय ने तीन आंखों वाले बछड़े को दिया जन्म, लोग भगवान शिव का रुप मानकर कर रहे पूजा

Chhattisgarh Crimes

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मकर संक्रांति के दिन एक गाय ने तीन आंख वाले बछड़े का जन्म दिया है। यह बछड़ा लोगों के लिए आस्था का केन्द्र बन गया है। आसपास के गांव के लोगों को जिसे जानकारी हो रही है वह किसान के घर तीन आंखों वाले इस बछड़ा को देखने पहुंच रहा है और उसकी पूजा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव जिले के आश्रित गांव लोधी नवागांव में किसान हेमंत खेती करने के साथ ही गौ पालन भी करते हैं। उनके घर दर्जन भर से अधिक गाय हैं। 14 जनवरी 2022 को उनके यहां की एक गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया। इस बछड़े के सिर में तीन आंखे हैं। तीसरी आंख उसके मस्तक के बीचोबीच है। इसे लोग ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं। उधर पशु चिकित्सक इसे गर्भ में भू्रण के अविकसित रह जाने की बात कह रहे हैं। बछड़ा पूरी तरह से स्वस्थ है। लोग इसे भगवान शिव का रुप मानकर उसकी पूजा अर्चना कर रहे हैं।

Exit mobile version