
पूरन मेश्राम/ मैनपुर। राजापड़ाव से गौरगांव जाने वाली पक्की सड़क मार्ग गरहाडीह चौक से लगभग 100 मीटर दूर पुलिया के समीप चढा़न फिर अचानक ढलान गढ्ढा होने से दो पहिया वाहन सवारियों के लिए भयंकर मुसीबत हो गई है।
कई बार दुर्घटना के शिकार भी होना पड़ा है। इसको जानकर भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जिम्मेदारों ने अभी तक उस पुलिया के सामने ढलान गढ्ढा को समतल करने का कार्य नहीं किया गया है।
कई बार इस पक्की सड़क से संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी ठेकेदार का दौरा भी होते रहता है।लेकिन आंख मूंद कर आगे बढ़ जाते हैं शायद उन्हें दिखाई नहीं देता होगा। मरम्मत की मांग क्षेत्र वासियों ने किया है।