बहू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ससुर, पति, जेठ, जेठानी समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

बालोद। थाना अर्जुन्दा के प्राम चिरचार में नव विवाहिता की मृत्यु पर थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 238/2020 धारा 304(बी), 34 भादवि.का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। नव विवाहिता मृतिका टिकेश्वरी साहू ने अपने घर के ऊपरी मंजील में दिनांक 30.11.2020 को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

अब तक मर्ग जांच के दौरान मृतिका के पति धनश्याम साहू, ससुर अंकालू राम साहू, जेठ देवेन्द्र सात,जेठानी पुष्पा साहू, तथा जेठ के ससुर लोचन राम साहू के द्वारा मृतिका को प्रताड़ित किया गया था। उक्त पांचों आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

थाना अर्जुन्दा में दिनांक 30.11.2020 को प्रार्थी घनश्याम साहू पिता अकानू राम साहू उम 26 वर्ष साकिन चीरचार के द्वारा मृतिका टिकेश्वरी साहू पति धनश्याम साहू उम 24 वर्ष साकिन चीरघार थाना अर्जुन्दा के द्वारा अपने घर के ऊपरी मंजील के कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या करने की सुचना पर थाना अर्जुन्दा में मर्ग क्रमांक 49/2020 धारा 174 जा.फो. पंजीबद्ध कर मर्ग जांच पर लिया गया।

नव विवाहिता की मृत्यु होने की घटना की संवेदलशीलता को देखते हुए वरिष्ट पुलिस अधिकारीयो तथा एफ.एस.एल. युनीट दुर्ग के अधिकारी की उपस्थिती में घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मामला नव विवाहिता के मत्यु से संबंधीत होने के कारण से शव पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिक दण्डाधिकारी द्वारा किया गया तथा शव का पी.एम. कराया गया समपूर्ण मर्ग जांच पर मृतिका के ससुर कालू राम, पति घनश्याम साहू, जेठ देवेन्द्र साहू, जेठानी मति पुष्पा साहू व जेठानी के पिता लोचन साहू के द्वारा शादी में दहेज कम लाये हो कहकर प्रताडित करने से मृतिका दवारा शादी के 6 माह के अंदर फांसी लगाकर आत्म हत्या करना पाया गया ।

मामले की गंभीरता तथा संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ट पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर, पोते के निर्देशन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना अर्जुन्दा में अपराध के 238/2020 धारा 304बी,34 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में त्वरीत कार्यवाही कर दिनांक 07.12.2020 को प्रकरण के उक्त पांचो आरोपीयों को विधीवत् गिर0 कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त सम्पुर्ण कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दिनेश कुमार सिन्हा, निरीक्षक कुमार गौरव साहू, उप निरी, विरेन्द्र सिंह नुरेशिया, आर. प्यारे लाल साहू, भुवन लाल पुव, सुरेन्द्र कटरे, म. आर. जागृति ठाकुर की सराहनी भुमिका रही।