
रायपुर। गृहमंत्री अमित शाह ने आपातकाल को लेकर कल सभा में दिया था बयान, इसी मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करती है। नेताओ को डराना, उनके दफ्तर सील करना, उनकी गिरफ्तारी करना ये बीजेपी की पुरानी आदत है।
दीपक बैज ने भाजपा सरकार और उनके नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि यह लोकतंत्र का आपातकाल है। सत्ता पाने के लिए भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है। जिन्होंने आजादी के लिए उंगली तक नहीं कटाई उन्हे लोकतंत्र के बारें में बोलने का अधिकार नहीं।
नई उर्जा और उत्साह के साथ नामांकन रैली
पूर्व सीएम भूपेश और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू आज भरेंगे नामांकन, बैज ने कहा-राजनांदगांव में कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल नामांकन भरेंगे। महासमुंद में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू नामांकन भरेंगे। नई उत्साह और ऊर्जा के साथ हम नामांकन रैली में जायेंगे।
पीएम बस्तर की जनता को झूठ बोलकर जाएंगे
8 अप्रैल को पीएम मोदी आयेंगे छत्तीसगढ़, पीएम के दौरे को लेकर बैज ने कहा पीएम मोदी बस्तर की जनता को झूठ बोलकर जुमलेबाजी कर जाएंगे। जनता 3 महीने में भाजपा से त्रस्त हो चुकी है। लोकसभा चुनाव के परिणाम में परिवर्तन होगा।
कोरबा की जनता भाजपा को नहीं करेगी माफ़
भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर ज्योत्सना महंत को बताया रिमोट कंट्रोल वाला सांसद बताया था, बीजेपी की इस कार्टूनों को लेकर बैज ने कहा चरणदास महंत छत्तीसगढ़ के सीनियर लीडर हैं। जोयत्सना महंत वर्तमान में सांसद हैं वे बेबाकी से बोलती है।
धर्मपत्नी को भी भाजपा बोलती है कठपुतली, भाजपा के पास भाषा की मर्यादा नहीं है। ये कोरबा की जनता का अपमान है। कोरबा की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।
पूरा देश बीजेपी से त्रस्त
कांग्रेस की पाँच गारंटी पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा प्रदेश के मुद्दे अलग हैं देश का मुद्दा अलग हैं। इस वक्त हम देश का मुद्दा लेकर जा रहे हैं। पूरे देश की जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है। महंगाई बेरोजगारी से जनता परेशान है। पाँच न्याय गारंटी को लेकर हम लोगों के बीच जा रहे हैं। इसका फ़ायदा पूरे देश में मिलेगा।