वैक्सीन की दो डोज लेने के बावजूद जांजगीर कलेक्टर हुए कोरोेना पॉजेटिव

Chhattisgarh Crimes

जांजगीर-चाम्पा। कोरोना को मजाक समझने वाले लोगों के लिए ये सतर्क करने वाली खबर है। जांजगीर के कलेक्टर यशवंत कुमार कोरोना पॉजेटिव हो गये हैं। यशवंत कोरोना पॉजेटिव उस वक्त हुए हैं, जब उन्होंने कोरोना की वैक्सीन भी ली थी। कलेक्टर यशवंत कुमार ने कोरोना पॉजेटिव होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। हालांकि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। खास बात यह है कि IAS अफसर वैक्सीन की दो डोज ले चुके थे। इसके तीन दिन बाद ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

दरअसल, कलेक्टर यशवंत कुमार को कोरोना की पहली वैक्सीन 8 फरवरी को लगी थी। इसके बाद अगली डोज उन्होंने 8 मार्च को ली। इसके तीन दिन बाद गुरुवार को उनका एंटीजन टेस्ट हुआ, इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। एहतियात के तौर पर उनके परिसर के सभी सदस्यों को भी कोरोना टेस्ट कराया गया लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं कलेक्टर यशवंत कुमार को होम आइसोलेशन पर रखा गया है।