दतैल हाथी ने फिर उतारा एक युवक को मौत के घाट

Chhattisgarh Crimes

मगरलोड। विकास खंड मुख्यालय मगरलोड से 4 किलोमीटर दूर ग्राम चारभाठा में रात्रि लगभग 12 बजे एक दतैल हाथी ने घीकुड़िया निवासी सुखराम कमार को मौत के घाट उतारा । हाथी ने सुखराम के दोनों टांगों को चीर कर अलग कर दिया। इस वीभत्स घटना को देखकर गांव में दहशत का माहौल है।

Chhattisgarh Crimes

वन विभाग को सूचना देने के बाद रात्रि में पहरा दिया , लेकिन गांव में माइक के माध्यम से कोई मुनादी नहीं कराया गया था, ना ही गजराज वाहन गांव में घुमाया गया।

मृतक सुखराम कमार पिता फूलसिंग कमार 45 वर्षीय के चार लड़के एवं चार लड़कियां हैं। वन विभाग मृतक के परिवार को सहयोग राशि 25000 नगद देने की बात कही। दतैल हाथी पिछले 2 दिन से विकास खंड मगरलोड के ग्राम चारभाठा में विचरण कर रहा है जिससे वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।