ग्राम पंचायत में सोसायटी गोदाम संचालित होने से पंचायत के काम में व्यवधान

अलग से उचित मूल्य दुकान सह गोदाम की ग्रामीण कर रहे हैं मांग लेकिन अभी तक पूरा नहीं

Chhattisgarh Crimes
पूरन मेश्राम/मैनपुर। विकास खंड मुख्यालय मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र के ग्राम पंचायत अड़गडी के भवन में ही उचित मूल्य की दुकान खाद्यान्न सोसायटी संचालित होने के कारण पंचायत के विकास कार्यों सहित ग्राम सभा बैठक रिकॉर्ड संधारण सहित बहुत सारे कार्यों में व्यवधान होता है।
ग्राम पंचायतों के बैठक के दिन ही सोसायटी के खुलने से ग्रामीणों की भीड़ हमेशा बनी रहती है जिसके कारण ग्राम पंचायतों के सफल बैठक संपादित नहीं हो पाता है।

Chhattisgarh Crimes

ज्ञात हो कि शोभा ग्राम पंचायत से अड़गडी 2005 मे अलग हुआ उसके बाद दो साल तक आँगनबाड़ी भवन मे ही ग्राम पंचायत संचालित हो रहा था 2006-7 में पुराने मापदंड से ग्राम पंचायत भवन का निर्माण हुआ जहां पर तीन कमरा और एक बरामदा है जिसमें 3 कमरा पर सोसायटी के सामाग्री एवं खाद्यान्न का वितरण होता है।

एक ही कमरा में पंचायत के रिकॉर्ड कुर्सी टेबल दरी गोदरेज के अलावा मीटिंग भी उसी में संचालित होता है ग्राम सभा के दिन तो ग्रामीणों को बाहर ही रहना पड़ जाता है।

इन सब परेशानियों को देखते हुए ग्रामीणों के द्वारा कई बार उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम के लिए अलग भवन निर्माण की मांग किया जाता रहा लेकिन अभी तक बुनियादी मांग पर शासन प्रशासन गंभीर होता नहीं दिख रहा है जिसके लिए जिले के कलेक्टर से ग्राम पंचायत अड़गडी के ग्रामीणों के द्वारा खाद्यान्न सोसायटी के लिए गोदाम निर्माण की मांग किए हैं।