नगरपालिका सफाई कर्मचारियों को पूर्व कृषि मंत्री के हाथो कम्बल वितरण

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फुमेमन के पहल से पालिका के सफाई कर्मचारियो को कम्बल वितरण किया जाना था जो बुधवार को पूर्व कृषिमंत्री बृजमोहन अग्रवाल के हाथो सम्पन्न हुआ।

नगरपालिका गरियाबंद में बुधवार शाम 6 बजे पूर्व कृषि मंत्री ,रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल के हाथो नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को कम्बल का वितरण किया गया।

ज्ञात हो नगर में चल रहे बीजेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बुधवार को पूर्व कृषिमंत्री बृजमोहन अग्रवाल का आगमन हुआ ,उस प्रशिक्षण के पश्चायत नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को गर्म कपड़ा कम्बल वितरण का कार्यक्रम बृजमोहन अग्रवाल के हाथो किया जाना था, और उस कार्यक्रम के तहत बृजमोहन अग्रवाल के नगरपालिका आगमन पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।

इसके पश्चात नगर में सफाई और स्वच्छता के लिए दिन रात एक कर नगर को साफ सुथरा रखने वाले 100 कर्मचारियो को पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और राजिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सन्तोष उपाध्यक्ष के हाथो ठंड से बचने गर्म कम्बल का वितरण किया गया। वही सफाई कर्मचारियों ने कम्बल पाकर नगरपालिका और जनप्रतिनिधियों को आभार ब्यक्त किये।

Exit mobile version