जामुन के साथ ना खाएं ये 3 चीजें, आपको कर सकती हैं बीमार

Chhattisgarh Crimes

इस मौसम में बाजार में आपको जामुन भरपूर मिलेगा। वैसे तो जामुन गर्मी का सीजन शुरू होने के मिड में बाजार में आने लगता है। लेकिन अगर आप बेहतरीन जामुन खाना चाहते हैं तो ये समय बेस्ट है। बारिश के मौसम शुरू होते ही जामुन स्वाद में और भी लाजवाब हो जाता है। लेकिन जामुन को खाने के बाद कुछ चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। जानिए जामुन खाने के बाद किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

कभी ना पिएं दूध

जामुन को खाने के बाद आप कभी भी दूध ना पिएं। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, दूध अग्नाशय में जामुन के साथ मिलकर एक जहरीली गैस का निर्माण करता है। इससे गैस और पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें जामुन खाने के बाद तुरंत दूध ना पिएं। अगर आप दूध पीते भी हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि जामुन खाने के बाद कम से कम दो घंटे का फर्क होना बेहद जरूरी है।

हल्दी खाने से बचें

अगर आपने कुछ देर पहले ही जामुन खाया है तो हल्दी का सेवन करने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके शरीर में रिएक्शन हो सकता है। हल्दी और जामुन का सेवन करने से शरीर में जलन वाले पदार्थ बनाती है। इससे आपके पेट में जलन की समस्या हो सकती है। इसी वजह से जामुन खाने के बाद कम से कम एक घंटे तक कुछ भी खाने से बचें खासतौर पर हल्दी।

अचार से रहें दूर

कई लोग खाने के साथ फल भी रख लेते हैं। अगर ये फल जामुन है और आपकी प्लेट में अचार भी रखा है तो कभी इन दोनों चीजों को एक साथ ना खाएं। इन्हें खाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। अचार खट्टा होता है। जामुन के साथ इसका सेवन करने से शरीर पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। इसी वजह से जामुन खाने के बाद अचार नहीं खाना चाहिए।

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Exit mobile version