इन चीजों को फ्रिज में रखने की न करें गलती, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

Chhattisgarh Crimes

सब्जियों और फलों के साथ ही कुछ लोग ब्रेड, दूध जैसी चीजों को भी फ्रिज में रखते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि फ्रेशनेस बनी रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों को फ्रिज में रखने पर उनकी फ्रेशनेस खत्म हो जाती है और स्वाद भी खराब हो जाता है। ऐसे में यहां हम बता रहे हैं कि किन सब्जियों और फलों को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए।

1) टमाटर- टमाटर को फ्रिज में नहीं बल्कि इसे गर्मी में रखना सबसे अच्छी जगह है। फ्रिज के ठंडे तापमान उनके स्वाद को खराब कर सकते हैं। टमाटर धूप में उगने वाला फल है जो ज्यादा ठंडक में खराब होता है।

2) केले- अगर आप फ्रिज में केला रखते है तो ये जल्दी से खराब हो जाते हैं। केले की डंडी से इथाईलीन गैस निकलती है जो आसपास के फलों को भी जल्दी पका देता है। कोशिश करें कि आप इन्हें किचन में रखें।

3) ब्रेड- फ्रिज में ब्रेड रखने से बहुत जल्दी सूखी हो जाती है। इसकी नमी खत्म हो जाती है। इसलिए ब्रेड को स्टोर करने का सबसे अच्छा तरीका एक ब्रेड बॉक्स में रख कर किचन में रखें।

4) आलू- आलू की बनावट को सही तरीके से बनाए रखने के लिए आपको अपनी बनावट बनाए रखने के लिए कमरे के तापमान में स्टोर करने की जरूरत होती है। कोशिश करें कि इन्हे बाहर ही सब्जियों की टोकरी में रखें।

5) लहसुन- इसे फ्रिज में रखने की गलती न करें। जब आप लहसुन को फ्रिज में रखते हैं तो ये एक्टिव हो जाते हैं और जल्दी अंकुरित होते हैं। ऐसे में इसका स्वाद भी खराब हो जाता है।