बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के शारदापुर गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर मौत

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के शारदापुर गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर मौत हो गई। यह घटना खेत की जुताई के दौरान हुई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अजय, पिता देवबली के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अजय अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन के नीचे दबने से अजय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे अजय के शव को बाहर निकाला गया। त्रिकुंडा थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई।

पीएम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलने पर त्रिकुंडा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए वाड्रफनगर सिविल अस्पताल भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में इसे दुर्घटनावश हुई मौत माना जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।