
रायपुर. छत्तीसगढ़ BJP ने बुधवार को ‘मोर आवास-मोर अधिकार’ को लेकर विधानसभा का घेराव प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में भाजपा के हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़कर विधानसभा की ओर कूच करने की कोशिश की. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की. इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपद्रव करते हुए पुलिस को जख्मी किया.
वहीं कुछ प्रदर्शनकारी लाठी लिए भी नजर आए, जिसकी पुलिस ने VIDEO और तस्वीर साझा की है. प्रदर्शन के दौरान उपद्रव मचाने वाले बीजेपी कार्यकताओं पर पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज किया है. उपद्रवियों पर दो अलग-अलग FIR दर्ज हुई है, जिसमें 147, 186, 353, 332 धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. फिलहाल इस मामले में अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.
सहायक अभियंता ने दर्ज कराई पहली FIR
सहायक अभियंता ने एफआईआर दर्ज कराई है कि, बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा था, जहां भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को विधानसभा के अंदर जाने से रोकने के लिए पीडब्लूडी के साथ लकड़ी, बांस-बल्ली और टीनसेड से पिरदा चौक, ओवर ब्रिज, जीरो पाइंट विधानसभा को घेरा गया था. भाजपा के 40-50 कार्यकर्ता पुलिस और कार्यपालक दण्डाधिकारी के समझाने के बावजूद भी नहीं माने. एक राय होकर बांस बल्ली एवं टिनसेड के बैरीकेड और लोहे की डिवाडर को तोड़कर शासकीय संम्पति को नुकसान पहुंचाया. घटना को ड्यूटी में तैनात पुलिस वाले देखे हैं, उनके मना करने पर भी वे नहीं माने.
CSP कोतवाली ने दर्ज कराई दूसरी FIR
नगर पुलिस अधीक्षक ने FIR दर्ज कराया कि, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें बीजेपी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रिंग रोड़ नंबर 03 से लगे हुए पिरदा चौक मैदान पर, जहां सभा का आयोजन था, जिसमें करीबन 10000 सम्मिलित हुए थे.