टीम जैसे ही वहां पहुंची देखा घर में भीषण आग लगी थी। लोग किसी तरह आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे। तभी एक बड़ा ब्लास्ट हुआ। अग्निशमन कर्मियों और उतई पुलिस ने घर के आसपास से लोगों की भीड़ को दूर किया। उन्होंने लोगों को कहा कि घर के अंदर गैस सिलेंडर आग से ब्लास्ट कर रहा है। इसलिए घटना स्थल से दूर रहे।लोगों को घटना स्थल से दूर करने के बाद टीम ने आग को एक तरफ से बूझाना शुरू किया। टीम ने पहले घर के उस हिस्से की आग को बुझाया, जहां से दूसरे घर लगे थे और वहां भी आग बढ़ने की आशंका थी। इस तरह कई घंटों की मशक्कत के बाद तीन गाड़ी पानी की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
आग से बड़े नुकसान की आशंका
उतई पुलिस का कहना है कि वो मकान मालिक उमेश देवांगन से आग लगने के बारे में जानकारी ले रहे हैं। अभी तक आग कैसे लगी इसका कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मकान मालिक से ये भी जानकारी जुटा रही है कि घर के अंदर क्या-क्या कीमती समान था और कितने का नुकसान हुआ है