दुर्ग जिले में पिछले 1 महीने में 807 गुम इंसान बरामद हुए

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले में पिछले 1 महीने में 807 गुम इंसान बरामद हुए है। पुलिस ने ऑपरेशन तलाश के तहत इन्हें ढूंढ निकाला और उनके परिवार वालों से मिलाया। इनमें अलग-अलग थानों से पुलिस ने सभी लोगों को खोजा है।

जिले में सबसे ज्यादा थाना जामुल से 100, दुर्ग 72 और सुपेला से 62 गुमशुदा लोगों को उनके घर पहुंचाया गया। SP विजय अग्रवाल के नेतृत्व में इस अभियान को लक्ष्य से 80% तक सफलता मिली है।

आपरेशन तलाश में दीगर प्रदेशों से थाना पुलगांव 36 , पाटन 23, मोहन नगर 21, कुम्हारी 12, बोरी 13, धमचा 14, खुर्सीपार 26, सुपेला 48, उतई 12, छावनी 14, वैशाली नगर 10, जामुल 24, जामगांव आर 11 और नेवई 13 कुल 277 इंसानों को बरामद किया गया।

1 महीने तक चला अभियान

1 जून से 30 जून तक व्यापक स्तर पर चले इस अभियान के तहत अन्य राज्यों से 277 और छत्तीसगढ़ राज्य से 530 कुल 80% महिला-पुरुष को ढूंढने में पुलिस को सफलता मिली है।

छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर दुर्ग पुलिस ने इस अभियान में जिले के गुमशुदा महिला-पुरुष खोजबीन के लिए अधिकारियों की मॉनिटरिंग में मानव तस्करी सेल गठित की गई। जिसमें थाने के अधिकारी कर्मचारी, डीसीबी शाखा के सतत और संयुक्त प्रयास से इस अभियान को सफलता मिली।

Exit mobile version