
पूरन मेश्राम/ छत्तीसगढ़ क्राइम्स
मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र के गांव में इन दिनों पालतू सूअरो में ऐसी कौन सी बीमारी है जिसके वजह से एक-दो दिन में ही मौत की चपेट में समा रहे है।
पशुपालन विभाग को खबर किये जाने के बाद भी ध्यान नहीं किए जाने का बात सामने आई थी जिसका समाचार प्रमुखता के साथ बीते कल को छत्तीसगढ़ क्राइम ने शीर्षक राजापडा़व क्षेत्र के गांव में अज्ञात बीमारी से सैकड़ों पालतू सूअर की मौत जानकारी दिए जाने के बाद भी पशुपालन विभाग नहीं दे रहा ध्यान शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था।
जिसका असर तुरन्त देखने को मिला सुबह से ही पशुपालन विभाग के एंबुलेंस में गरियाबंद जिला के अधिकारी सहित पूरी टीम राजापडा़व क्षेत्र के गांव में वास्तविकता की जानकारी लेने के लिए पहुंचे और शाम तक ग्रामीणों से पालतू सूअरो का अचानक मौतें क्यों हो रही है हाल-चाल जानते रहा और स्वीकार भी किया की पालतू सूअरो की मौत हुई है लेकिन पोस्टमार्टम करने के बाद ही वास्तविकता कारण का पता चल पायेगा।
इधर जब भी पालतू सूअरो की मौत होती है तो उसे घर बाड़ी में ही रख कर तुरंत पशुपालन विभाग को सूचनार्थ करे फिर टीम पहुंचकर के पोस्टमार्टम करेगी और विभागीय लेबोटरी में इसकी जांच करवाते हुए सही मायने में बीमारी का पता चलने पर समुचित इलाज और टीके की व्यवस्था की जावेगी।
पशुपालन विभाग की टीम ने इस बात को स्वीकार भी किया कि शोभा में पशुपालन विभाग की सरकारी भवन बना है लेकिन उसमें कोई कर्मचारी की नियुक्ति नहीं हो पाने के कारण राजापडा़व क्षेत्र के पशुपालको को विभागीय सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। निरीक्षण टीम में विशेष रुप से पशु चिकित्सालय गरियाबंद से डॉ तामेश कँवर, पशु चिकित्सालय बिंद्रानवागढ़ से वेद प्रकाश सोनवानी,पशु चिकित्सालय मैनपुर से डॉक्टर योगेश नायक पूरी टीम के साथ क्षेत्र में देर शाम तक मुस्तैदी के साथ डटे रहे।
साथ में यह भी कह गए बहुत जल्द शोभा में कर्मचारियों की नियुक्ति करते हुए पशुपालन विभाग की समुचित सुविधाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगी अब देखना होगा अधिकारियों की कही हुई बातों पर अमल कब तक होता।
