आजादी के 76वें साल के बाद भी नहीं मिली बिजली

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। जिला गरियाबंद के विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र का इलाका मे 8 ग्राम पंचायत एवं 65 गांव पारा टोला समाहित है। ग्राम पंचायत अड़गडी,शोभा,गोंना,भूतबेड़ा कोचेंगा, कोकड़ी गरहाडीह, गौरगांव जो कि आदिवासी बाहुल्य इलाका है।

जहां पर अभी तक तीन पंचायत के गांव को छोड़कर शेष 5 ग्राम पंचायत में आजादी के 76 वें साल बीत जाने के बाद भी बिजली की सुविधा नहीं पहुंच पाई है।
इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है। इन गांव में सौर ऊर्जा के माध्यम से अंधेरा से मुक्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तो किया गया है।लेकिन अधिकांश गांव में यह प्लाप शो नजर आता है। जंगली पहाड़ी में रहने वाले मूल निवासियों को शासन प्रशासन के द्वारा बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। पिछले सरकार के द्वारा बिजली के खंभा को कुछ गांव में छोड़ दिया गया था। और आश्वासन भी मिला लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

बिजली की मांग को लेकर वर्षों से क्षेत्र वासियों के द्वारा सैद्धांतिक तरीके से आंदोलन पदयात्रा और शासन प्रशासन से जन संवाद भी किया गया लेकिन अभी तक इस दिशा में पहला नहीं हुआ। वर्तमान भाजपा की सरकार से क्षेत्र वासियों को उम्मीद जगी है बहुत जल्द बिजली के समस्याओं से निजात मिलेगी।

Exit mobile version